

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। कस्बे के ब्लॉक संसाधन केंद्र में तहसील स्तरीय दिब्यांग क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे मौदहा और मुस्करा ब्लॉक के प्रतिभागियों ने भाग लिया कार्यक्रम का आरंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कस्बे के बीआरसी में समग्र शिक्षा के तहत तहसील स्तरीय दिब्यांग क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे तहसील के दोनों विकास खण्डो मौदहा और मुस्कुरा के दिब्यांग बच्चों ने भाग लिया कार्यक्रम का आरंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार कमल ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया इस दौरान दौड़, कुर्सी दौड़, रस्साकसी सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे दौड़ प्रतियोगिता में इमरान, अनुभव प्रथम,पीयूष और दीपक दितीय,रवि और अर्चना तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कुर्सी दौड़ में सिलौली के अंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जबकि बालिका वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में मुटनी की दिब्याशीं प्रथम और अरतरा की राधा दितीय स्थान पर रहीं।इस दौरान स्पेशल एजुकेटर मयंक कुमार, अजीत सचान,मनोज तिवारी, हरिराम सहित अन्य शिक्षक और अभिवावक मौजूद रहे। जबकि प्रतियोगिता में प्रथम, दितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।