A2Z सभी खबर सभी जिले की

शासकीय हाई स्कूल सिरसी में बालक बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित

घर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता को लेकर जन अभियान परिषद ग्राम पंचायत के द्वारा तिरंगे ध्वज वितरीत

 


रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। बुधवार दोपहर 2:00 बजे शासकीय हाई स्कूल सिरसी प्रांगण में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती दीप प्रज्वलन माल्यार्पण के पश्चात स्वागत गीत बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच मंगला बाई पांचाल विशेष अतिथि जनपद प्रतिनिधि सुरेश पाटीदार उप सरपंच प्रतिनिधि धन्नालाल मालवीय की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात स्कूल के प्राचार्य दिनेश चंद्र पाटीदार ने कहां मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 3 किलोमीटर दूर से जो विद्यार्थी स्कूल आते हैं उन्हें निशुल्क साइकिल दी जाती है। अभी वर्तमान मे विद्यार्थियों को 43 साइकिलों का वितरण माध्यमिक व हाई स्कूल के विद्यार्थियों को किया गया है।

Related Articles


प्राचार्य ने स्कूल की समस्या से भी अवगत कराते हुए बताया कि हाई स्कूल का जीर्ण क्षीर्ण भवन होने के कारण कक्षाएं माध्यमिक विद्यालय में संचालित हो रही है। कक्षाएं दो शिफ्ट में संचालित की जा रही है। प्रातः कालीन व दोपहर के समय जिससे विद्यार्थियों व शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाई स्कूल नवीन भवन की मांग प्राचार्य ने की।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जगदीश पाटीदार के द्वारा किया गया। शिक्षक बीरबल खरते के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था व ग्राम पंचायत के द्वारा हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान को लेकर सभी को तिरंगे वितरित किए गए व लगाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम के साइकिल प्रभारी शिक्षक भूपेंद्र मोराने, सलोना खान, परशराम, आरिफ खान, रोजगार सहायक दीपक, नावांकुर संस्था से सावन जाट उपस्थित हुए।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!