A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:यादव महासभा ने शहीद को दी श्रृद्धांजलि

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मरे सेना के नायक गोविंद सिंह को यादव महासभा ने उसके पैतृक घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करके जवान के परिजनों को ढांढस बंधाया।

महासभा के जिला मीडिया प्रभारी नंदकिशोर यादव ने बताया कि विकासखंड क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी गोविंद सिंह सेना में नायक पद पर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात था। गलत 23 नवंबर को ड्यूटी के दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। 25 नवंबर को सेना के वाहन से देर शाम शव को गांव लाया गया सूर्यास्त हो जाने के कारण मंगलवार को जवान का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। बुधवार को जवान का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष सुघर सिंह यादव, राजकिशोर यादव, महासचिव रमाशंकर यादव, बदलू फौजी, अनार सिंह आदि शामिल रहे और जवान को श्रद्धांजलि देकर परिजनों को ढांढस बधाते हुए सांत्वना प्रदान की।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button