A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाराणसी – में बाबा आसभैरव का जन्म उत्सव, अष्टमी पर्व पर धूमधाम से मनाया गया,धार्मिक झांकियों और नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन ,

 

 

वाराणसी में बाबा आस भैरव का जन्म उत्सव अष्टमी पर्व पर धूमधाम से मनाया गया, धार्मिक झांकियों और नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन

————————————————————–वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत नीची बाग पोस्ट ऑफिस के पहले, गुरुद्वारा के ठीक सामने स्थित बाबा आस भैरव मंदिर में अष्टमी पर्व के अवसर पर बुधवार को बाबा आस भैरव का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह मंदिर आस भैरव पर स्थित एक प्राचीन मंदिर है, जहां वर्षों से भक्तजन बाबा के दर्शन करने आते हैं।

Related Articles

इस अवसर पर मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु बाबा के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचे। भक्तों ने बाबा का विशेष श्रृंगार किया और भजन-कीर्तन के साथ माहौल भक्तिमय बना रहा। मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन भी किया गया।

उत्सव के दौरान धार्मिक मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। रामायण प्रसंग पर आधारित झांकियों में स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न किरदार निभाए। वहीं कुछ कलाकारों ने राधा-कृष्ण बनकर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। भोलेनाथ-पार्वती, काली माता और हनुमान जी की झांकियों ने भी भक्तों का मन मोह लिया। बाहर से आए कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से उत्सव की शोभा बढ़ाई।

आस भैरव बाबा मंदिर के आसपास की सड़क पर भक्तों की इतनी भीड़ रही कि कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था को संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया।

मंदिर के महंत श्री सूरज गोस्वामी जी अपने परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस दौरान उनके बहन-भाई भी मौजूद थे और सभी ने मिलकर बाबा आस भैरव का श्रृंगार और पूजन किया।

महंत जी ने कहा कि “बाबा आस भैरव की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे। हर वर्ष इस उत्सव को प्रेम और भक्ति के साथ मनाया जाता है, जिससे समाज में एकता और श्रद्धा का संदेश फैलता है।”

उन्होंने आगे कहा कि मंदिर की व्यवस्था पूरी तरह भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई थी, ताकि कोई असुविधा न हो।

रिपोर्टर –

श्याम सुन्दर जायसवाल, वाराणसी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!