
राजस्थान सेवानिवृत्ति कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ने अलवर आयुर्वेद सेवानिवृत्त नर्सिंग कर्मियों के लिए राज सरकार द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने पर मुख्यमंत्री, आयुर्वेद मंत्री, उप शासन सचिव आयुर्वेद और निदेशक आयुर्वेद का आभार जताया है।

शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद निदेशक आनंद शर्मा के निर्देश पर अलवर आयुर्वेद विभाग ने सेवानिवृत्ति नर्सिंग कर्मियों की पेंशन पत्रावलियों पर कार्रवाई करते हुए पेंशन विभाग को भेजने के आदेश जारी किए हैं। इससे अलवर में फरवरी 2025 से अगस्त 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले नर्सिंग कर्मियों को लाभ मिलेगा।
शर्मा ने बताया कि सुमेर सिंह यादव, सांवलराम यादव, हाकम अली, राम प्रसाद यादव और सुबे सिंह यादव की पत्रावलियों पर आयुर्वेद विभाग कार्रवाई करते हुए पेंशन विभाग को भेजेगा।
शर्मा ने चिकित्सा विभाग पर आरोप लगाया है कि विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है और राज्य सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को पत्र भेजकर विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने की मांग की।
शर्मा ने नगर पालिका बानसूर पर आरोप लगाया है कि पालिका द्वारा फरवरी 2025 में बजट बैठक में लिए गए निर्णय पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं है। उन्होंने जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारी से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
शर्मा ने कहा कि वे वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थक हैं और उन्होंने हमेशा उनके नेतृत्व में काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान निर्माण की मुहिम का स्वागत और अभिनंदन किया है।