
‘वाराणसी से रिपोर्ट’
“श्याम सुन्दर जायसवाल”
मारीयम सेवा समिति अस्पताल की जमीन की हुई नापजांच, चौड़ीकरण कार्य में आएगी तेजी
वाराणसी – दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना की जद में मारीयम सेवा समिति का अस्पताल भी आ रहा है। शनिवार को प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की टीम ने अस्पताल की जमीन की नापजांच की। टीम ने करीब दो घंटे 30 मिनट तक नापजांच का कार्य कर सीमांकन पूरा किया।
अधिकारियों ने बताया कि चौड़ीकरण के कार्य में और तेजी लाई जाएगी, ताकि परियोजना जल्द पूरी हो सके और आवागमन सुगम बनाया जा सके ,