A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरदार वल्लभभाई पटेल और इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन बानसूर के ब्लॉक अध्यक्ष अजय यादव गुरुजी के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर अजय यादव गुरुजी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोकर एक भारत का अमूल्य उपहार दिया, जबकि इंदिरा गांधी ने देश की अखंडता और आत्मनिर्भरता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का समय है और हमें भारतीयता की भावना से जुड़कर एकता, विविधता और आपसी सद्भाव को मजबूत करना होगा।

कार्यक्रम में रामावतार मीना जिला पार्षद, रामकरण सरपंच, रजनीश पुरोहित, एडवोकेट राकेश यादव, धर्मपाल यादव आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने महापुरुषों को श्रद्धांजलि देते हुए एकता और सद्भाव का संकल्प लिया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!