A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामीण सेवा शिविर पखवाड़ा 2025, ग्राम भंडारा व सहेड़ा में लगाया गया

ग्रामीण सेवा शिविर पखवाड़ा 2025, ग्राम भंडारा व सहेड़ा में लगाया गया

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां-

Related Articles

ग्रामीण सेवा शिविर पखवाड़ा 2025 , जन कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण हुए खुश

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रत्येक जरूरतमंद तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। आज ग्राम पंचायत भंडारा व ग्राम पंचायत सहेड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में आज 175 पशुपालकों को 05 पशुओं का बीमा पॉलिसी वितरित की गई। पॉलिसी मिलने के बाद पशुपालकों के चेहरों पर खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही थी। साथ की साथ 500 गौवंश को एफ एम डी टीका, 350 पेट के कीड़े की व 150 की डस्टिंग की गई !  1962 एंबुलेंस का निशुल्क, सेक्स सॉर्टेड वीर्य जिससे फीमेल बछिया,पड़िया अच्छी नस्ल की पैदा होगी करवाया गया !

डॉ पवन चौधरी ने बताया कि अब बीमा पॉलिसी मिलने से पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। यदि भविष्य में किसी पशु की बीमारी या दुर्घटना से आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो सरकार द्वारा निर्धारित बीमा राशि मिलेगी और हम आर्थिक संकट से बच सकेंगे।  डॉ पवन चौधरी ने बताय कि ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविर में पशुपालकों को जो संबल मिला है, वह उनके आजीविका सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

आज ग्राम पंचायत भण्डारा में और सहेडा लगाया गया जिसके प्रभारी एस डी एम सुभाष यादव ,सहायक प्रभारी संतराम गुर्जर, डॉ. पवन चौधरी मोनिटरिंग अधिकारी पशुपालन विभाग से जिन्होने अपने विभाग की योजना को बडे ही सरल शब्दो के पशुपालको को विस्तार से बताया जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे ।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के मोनिटरिंग डॉ पवन चौधरी, एस डी एम सुभाष यादव, सरपंच सब्बा खान, सपीक खान, संतराम गुर्जर, मेडिकल विभाग के डडॉ हरेंद्र चौधरी, जल विभाग के श्यामसिंह वन विभाग के ललित कुमार, ओर 16 नोडल अधिकारी ग्रामीनवासी रहे मौजूद !

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!