A2Z सभी खबर सभी जिले की

अलीगढ़ में रामलीला और कृष्णलीला महोत्सव की तैयारियाँ तेज आयोजनों की सफलता के लिए 15 सितम्बर को कलेक्ट्रेट सभागार में होगी बैठक

अलीगढ़ न्यूज

अलीगढ़ 12 सितम्बर 2025 जिले में इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहे हैं। रामलीला महोत्सव 16 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक और कृष्णलीला महोत्सव 21 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। इन अवसरों पर विभिन्न स्थलों पर रामलीला मंचन के साथ परंपरागत जुलूस और शोभायात्राएँ भी निकाली जाएंगी।

आयोजन की तैयारियों को लेकर 15 सितम्बर को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक बुलाई गई है। इसमें नगर निगम, विद्युत, जल निगम, लोक निर्माण, पुलिस-प्रशासन, स्वास्थ्य, परिवहन और अग्निशमन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। प्रशासन ने कहा है कि साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात, कानून-व्यवस्था व स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि सभी धार्मिक आयोजन शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button