A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेमहाराष्ट्र

नागपुर

उर्जा मंत्री के कहने पर नये मीटर लगाने का काम स्थगित किया गया।

पूरे महाराष्ट्र मे विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शन चालू हो गया। आम जनता से लेकर जनप्रतिनिधि एवं कुछ संगठन भी इसका विरोध करने लगे है। लोकसभा चुनाव से पहले स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शन शूरू हुआ था। बिजली ग्राहक एवं कर्मचारी भी इससे नाराज थे। सबका मानना था कि इससे उपभोक्ताओ पर बिल का बढ़ सकता है। बिजली कर्मचारियो का मानना था कि इससे उनके काम पर भी असर पड़ सकता है। इन्ही सब बातों पर विचार विमर्श करते हुए शुक्रवार को मुंबई मे बैठक की गई। बैठक के बाद उर्जा मंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस ने नये मीटर पर रोक लगाने की घोषणा की। फिलहाल घरों मे पुराने मीटर ही काम करेगे। श्री फड़नवीस ने कहा कि घरेलू उपयोग एवं छोटे व्यावसायियों के लिए स्मार्ट मीटर अनिवार्य नही है। केवल बड़े औद्योगिक और बड़े बिजली उपभोक्ताओ के लिए स्मार्ट मीटर ज़रूरी रहेगे। अब जो भी बाते हों फिलहाल मंत्री जी के फैसले से नये मीटर लगाने का काम रूक गया है। धरना प्रदर्शन भी शांत हो जायेगा।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!