
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2023 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अजमेर जिले के ग्राम पंचायत कड़ैल निवासी कुशल चौधरी को सम्मानित किया। देवनानी ने कुशल चौधरी को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

देवनानी ने कहा कि कुशल चौधरी जैसे युवाओं की नई पीढ़ी प्रशासनिक सेवा में नई ऊर्जा, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना लेकर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि कुशल चौधरी ने अपने कठिन परिश्रम, दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास से अपने परिवार व गांव के नाम को रोशन करने के साथ ही सम्पूर्ण अजमेर जिले और प्रदेश को भी गौरवान्वित किया है।
देवनानी ने कहा कि कुशल चौधरी की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं। उन्होंने कहा कि कुशल चौधरी जैसे युवा राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक हैं और उनकी सफलता परिश्रम और अनुशासन की सच्ची कुंजी है।