

कामां विधायक कार्यालय पर हुई आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला की बैठक
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां- कामां कस्वे में आज शाम अध्यक्षता विधायक नौक्षम चौधरी ,मुख्य अतिथि शिवानी दायमा की उपस्थिति में कामां विधायक कार्यालय पर हुई आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला की बैठक आयोजित की गयी ! जहाँ भाजपा नेता निहाल सिंह मीणा ने भारत मे आत्मनिर्भर कार्यशाला को लेकर विस्तार से बताया गया ! मीणा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य भारत को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना है। यह पहल भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख खिलाड़ी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाती है।आर्थिक विकास,आर्थिक सुधार,भारत में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है !
इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित शिवानी दायमा,विधायक नौक्षम चौधरी,अल्पसंख्यक मोर्चा के याकूब खान,निहाल मीणा,नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि भगवान दास खण्डेलवाल,अल्ली हुसैन, पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि केसरी सिंह मास्टर,किशोर तिवारी,रवि तिवारी, डॉ रविन्द्र तरघोतरा,गोविन्द सिंह गुर्जर,दीपक बोहरे,भारत भूषण शर्मा, निरोत्तम सैनी,विजय गुर्जर, कुमार विक्रम शर्मा,राधशारण पुजारी,तथा कामां विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारीगण इत्यादि मौजूद रहे !