A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशमध्यप्रदेश

कटनी। छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड पर कटनी कांग्रेस का ज़ोरदार प्रदर्शन…

स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड पर कटनी कांग्रेस का केंडल मार्च — स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

कटनी। छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के विरोध में आज कटनी कांग्रेस ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शाम को कैंडल मार्च निकालकर मृत बच्चों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रदेश सरकार की लापरवाही से निर्दोष बच्चों की जान गई है, जिसकी जिम्मेदारी मंत्री को लेनी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!