A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्रीमद् भागवत की रास पंचाध्यायी की शोभायात्रा से शुरू होगा सात दिवसीय आयोजन

 

श्रीमद् भागवत की रास पंचाध्यायी की शोभायात्रा से शुरू होगा सात दिवसीय आयोजन

मनमोहन गुप्ता जन जागरण संदेश

कामां- पुष्टिमार्गीय पंचम पीठ श्री गोकुलचंद्रमा जी मंदिर में कल शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से श्रीमद् भागवत की रास पंचाध्यायी की शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। शुद्धाद्वैत पंचम पीठाधीश्वर जगतगुरु गोस्वामी श्री वल्लभाचार्य जी महाराज के सानिध्य में कल शुक्रवार को 3 बजे से हरेन भाई शास्त्री, गुजरात के द्वारा प्रतिदिन श्रीमद् भागवत की रास पंचाध्यायी का वाचन व्यासपीठ से किया जाएगा । जिसमें भगवान श्री कृष्ण के रास के स्वरूप का निरूपण और रासेश्वर श्री गोकुलेंदु प्रभु के रास की भाव भावना का प्रकटीकरण किया जाएगा।
शोभायात्रा मुख्य बाजार में से होती हुई श्री गोकुल चंद्रमा जी मंदिर पहुंचेगी, जहां लगातार पांच दिन यानी 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक रास पंचाध्यायी की कथा का वाचन श्रोताओं को कराया जाएगा। वहीं 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से श्री गोकुल चंद्रमा जी मंदिर में एक भव्य और अलौकिक छप्पन भोग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रभु के समक्ष विभिन्न सामग्रियों को आरोग आया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर सूरत-कामवन के महाराज श्री गोस्वामी श्री द्वारकेश लाल जी महाराज के सानिध्य में एक विशाल व्रज यात्रा कामवन पधार रही है, जिसमें लगभग 4000 तीर्थयात्री तंबुओं में रहकर चार दिन तक कामवन में प्रवास करेंगे और विभिन्न मनोरथों का आयोजन किया जाएगा। इन समस्त कार्यक्रमों के लिए विधिवत रूप से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!