A2Z सभी खबर सभी जिले की

हर्षोल्लास से मना असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा

जिला मुख्यालय सहित अंचलों में भी धूमधाम से मना दशहरा पर्व

रिपोर्ट – आरिफ खान अखंड भारत न्यूज़

आगर मालवा में दशहरा उत्सव की धूम रही। रावण दहन पर हजारों लोग मौजूद रहे और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से पूरा आकाश जगमग हो उठा।आगर मालवा के दशहरा मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण के अलावा 25-25 फीट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले भी बनाए गए थे। आगर मालवा का दशहरा उत्सव अपनी अनूठी परंपरा और भाईचारे के लिए जाना जाता है। यह उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सौहार्द का भी प्रतीक है। इस दौरान लोग एकजुट होकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!