लखीमपुर खीरी

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल 

अखण्ड भारत न्यूज लखीमपुर खीरी सतेन्द्र कुमार राठौर

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

लखीमपुर खीरी एसपी संकल्प शर्मा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया कोतवाली पुलिस द्वारा  अवैध मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान  में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पलिया कोतवाली पुलिस ने एक युवक व एक युवती को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है,

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान विक्की  नेपाली पुत्र बेंचूराम और बसंती  गुप्ता पत्नी विक्की नेपाली के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त का आपस में पति पत्नी का रिश्ता है, पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं मंगलवार को पुलिस टीम ने विक्की नेपाली एवं बसंती गुप्ता जैसे तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था  पलिया कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज त्रिपाठी ने बताया की उक्त माफिया लम्बे समय से आपराधिक मामले मे लिप्त है जिनके खिलाफ भारत से लेकर नेपाल तक के कई थानों मे  मुकदमा दर्ज है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!