लखीमपुर खीरी

सौरभ हत्याकांड के चौथे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

देशी तमंचा और कारतूस बरामद फिरौती के लिए की थी किशोर की हत्या

अखण्ड भारत न्यूज लखीमपुर खीरी

सतेन्द्र कुमार राठौर

सौरभ हत्याकांड के चौथे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्ता

देशी तमंचा और कारतूस बरामद फिरौती के लिए की थी किशोर की हत्य

भीरा खीरी सौरभ हत्याकांड में वांछित आरोपी जीशान पुत्र अलीशेर निवाशी सलामतनगर भट्टा भीरा को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भीरा धर्मा पुर रोड पर घेरा बंदी की इस दौरान जीशान ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया आरोपी के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है आरोपी ने 6सितंबर को अपने साथियों शादाब, रियासत और इरशाद के साथ मिलकर 15 वर्षीय किशोर सौरभ की हत्या कर दी थी किशोर को बहला फुसलाकर अपने निर्माणाधीन मकान पर बुलाया था और फिर बंधक बनाने की कोशिश की गई जिसका विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई बाद में शव को मोटरसाइकिल से ले जाकर गन्ने के खेत में फेंक दिया पुलिस ने पहले ही जीशान के साथी शादाब और रियासत को गिरफ्तार कर लिया था जिन्होंने मोबाइल और शव को बरामद कराया था

अब मुख्य आरोपी जीशान भी गिरफ्त में है ।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!