
अखण्ड भारत न्यूज लखीमपुर खीरी सतेन्द्र कुमार राठौर
लखनऊ में थारू जनजाति के ग्राम प्रधानों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पलिया विधायक रोमी साहनी……

करीब डेढ़ हजार से ज्यादा थारू लोगों पर दर्ज मुकदमे खत्म करवाने के लिए पलिया विधायक रोमी साहनी कई ग्राम प्रधानों के साथ लखनऊ रवाना
2012 से 2017 में सपा कार्यकाल में नेपाल बॉर्डर के सीमावर्ती थारू बाहुल्य गांवो में करीब 1600 थारु लोगों पर दर्ज मुकदमो को खत्म करवाने के लिये पलिया विधायक रोमी साहनी के साथ कई प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की इस मुलाकात के दौरान विधायक रोमी साहनी के साथ थारू जनजाति के प्रधानों का प्रतिनिधि मंडल भी मौजूद था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक की पूरी बात सुनी और सम्बंधित विभाग को इन मामलों की जांच कर न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
इन गांवों के लोगों का कहना है कि उस समय इन सभी पर साजिशन मुकदमे दर्ज किए गए थे जबकि यह लोग निर्दोष हैं मुख्यमंत्री ने पूरी बात सुनकर आश्वासन दिया है ।
