
लखीमपुर खीरी से सतेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
खनन माफिया की साजिश नाकाम – दैनिक भास्कर पत्रकार पीयूष दीक्षित को खनन स्थल पर बुलाकर रच रहे थे साजिश, सीतापुर पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई जी की तरह ही कोई बड़ी घटना को देना चाहते थे अंजाम
क्षेत्र में अवैध खनन पर लगातार खबरें चलाकर माफियाओं की नींद उड़ाने वाले दैनिक भास्कर पत्रकार पीयूष दीक्षित को खनन माफिया ने बड़ी साजिश के तहत बीती रात 12:30 बजे खनन स्थल पर बुलाकर किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की कोशिश की। पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई जी की तरह घटना को देना चाहते थे अंजाम
पत्रकार को तरह-तरह के प्रलोभन और दबाव देकर बुलाने की कोशिश की गई। लेकिन समय रहते पत्रकार ने इस साजिश को भांप लिया
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, डीजीपी, मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को इस गंभीर मामले की जानकारी देते हुए प्रार्थना पत्र प्रेषित किया।
इस साजिश से एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की जा रही है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या ठोस कदम उठाता है।
