A2Z सभी खबर सभी जिले की

आगर मालवा: गुंदी फंटा पर ट्रक-कार की भीषण टक्कर, ड्राइवर सहित एक महिला की मौत, एक गंभीर घायल

रिपोर्ट – आरीफ खान आगर मालवा

आगर मालवा में तनोडिया के पास गुंदी फंटा पर मंगलवार दोपहर 12 बजे करीब एक ट्रक और कार की भीषण टक्कर में कार चालक मुकेश चौरसिया और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए आगर से इंदौर रेफर किया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार उज्जैन से आगर की ओर जा रही थी और गुंदी फंटा पर ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर उसमें फंस गया ।जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई से दो महिलाएं, शुभांगी और कविता, कैब बुक कर मां बगलामुखी के दर्शन के लिए जा रही थीं। हादसे में ड्राइवर मुकेश चौरसिया और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर । शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है और परिजनों के आने के बाद उन्हें सौंपा जाएगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ट्रक चालक से भी पूछताछ कर रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!