
रिपोर्ट – आरीफ खान आगर मालवा
राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस पर शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय आवर के बच्चो को एलबेण्डाजॉल की गोली खिलाने का कार्य आगर ब्लाक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम निगवाल की उपस्थिति में किया गया। ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर तुषार हर्षे द्वारा बताया गया कि, कृमिमुक्ति दिवस पर 1 से 2 वर्ष की आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली चुरा करके साफ पानी के साथ, 2 से 3 वर्ष की आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की 400 एमजी की पूरी खिलाना है। एवम 3 से 19 वर्ष के बच्चो को गोली को चबा चबा कर खिलाना है। तदुपरांत पानी पीना है कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर शुश्री साक्षी सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, एनीमिया मुक्त भारत कार्यकम का ही एक हिस्सा है, जिसमे एलबेंडाजोल की गोली प्रतिवर्ष कृमि नाशक हेतु 23 सितंबर को खिलाई जाती है। कृमि ऐसे परजीवी है, जो जीवित रहने के लिए मनुष्य के शरीर में आंतों में रहकर मनुष्य के पोषक तत्वों को खा जाते हैं।
कृमि के कारण एनीमिया, कुपोषण, मानसिक और शारीरिक विकास में बाधा होती है, इसलिए साल में एक बार एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाना आवश्यक है राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बीसीएम मानसिंग चौहान के निर्देश पर सभी शिक्षक शिक्षिका एवम कार्यकर्ता एवम एएनएम की उपस्थिति में एक रैली का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर संस्था प्राचार्य पी एन जाटव, शिक्षक डैनी कुमार सूर्यवंशी श्रीमती ज्योति कुलथिया दिलीप कुमार मेहर, राजेश गोयल, देवीसिंह रेकवाल, मोहन सिंह पंवार, श्रीमती पिंकी शर्मा श्रीमती अवन्ति वर्मा एएनएम श्रीमती शकीला परिहार, आशा सुपरवाइजर गिरजेश यादव आशा कार्यकर्ता श्रीमती बबिता राठौर एवम श्रीमती सुनीता आर्य उपस्थित थे !