A2Z सभी खबर सभी जिले की

दहेज लोभियों ने ली एक विवाहिता की जान ,मामला दर्ज

 

डीग जिले में खोह क्षेत्र के काकड़ा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब 42 वर्षीय महिला को गोबर के बिटोरे में जिंदा जलाकर मार डाला गया। उक्त मामला केवल हत्या तक ही नहीं रुका बल्कि जब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीण भड़क उठे और उनके द्वारा पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटकर उनकी वर्दियां तक फाड़ दीं गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि मृतका सरला का शव जलाया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने उन्हें गांव में घुसने से रोक दिया लेकिन किसी तरह पुलिसकर्मी श्मशान पहुंचे और चिता से शव को उठाया तो ग्रामीणों ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मी जान बचाकर वहां से भागे और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे डीग अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

मृतका सरला के भाई विक्रांत ने थाने में पति अशोक कुमार सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि शादी के 3 साल तक बच्चा नहीं होने के कारण ससुराल वाले सरला को प्रताड़ित करते थे। परिवार द्वारा कई बार समझाने के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी और उन्होंने उसे जिंदा जलाकर मार डाला गया। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं जबकि गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!