

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार ।। राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास , सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक है। मेंने अपनी बहनों से राखी बंधवाकर यह संकल्प लिया है कि मैं हमेशा आपके साथ हूं। उक्त विचार भाजपा धार जिला ग्रामीण मुख्यालय पर रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने अपने अपनी बहनों को कहा कि आप की सुरक्षा ,सम्मान और अधिकारों के लिए यह सिर्फ एक त्यौहार नहीं बल्कि हमारे क्षेत्र की हर बहनों के लिए वचन हैं।

साथ ही अपने कहा की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहनों के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना संचालित है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करना, और परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका को मजबूत करना है।

इस रक्षा बंधन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेडा लोकप्रिय जनप्रतिनिधि शिवराम कन्नौज जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार लोकेश मुकाती कार्यक्रम में उपस्थित थे कार्यक्रम में बहनों द्वारा भाइयों को कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया भाइयों द्वारा भी बहनों को उपहार भेंट किया।

कार्यक्रम संयोजक महिला मोर्चा जिला महामंत्री सोनाली श्रीवास्तव, नगर मंडल उपाध्यक्ष उत्पल आशीष चौबे, माला पांडे, ललित वर्मा, दीपिका कदम, आशा सालवी, संध्या पवार आदि बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सौरव शर्मा ने किया।
