A2Z सभी खबर सभी जिले की

बानसूर में पूर्व मंत्री स्व. जगत सिंह की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

बानसूर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगत सिंह की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के सुभाष चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय जगत सिंह के संघर्षमयी जीवन और जनसेवा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जगत सिंह ने हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा और बानसूर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और कार्य आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में उनके पुत्र अंकुर दायमा, राजेश बागड़ी, मनोज यादव, पूर्ण चंदेला,विजय कुमावतसहित सैकड़ो लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सैकड़ों लोगों ने जगत सिंह दायमा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

Related Articles
Back to top button
error: Content is protected !!