A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला विकास सलाहकार समिति का गठन





रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179987597

मनावर। (जिला धार) मध्यप्रदेश शासन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा मान. मुख्यमंत्री महोदय, मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया गया। जिसमें मान. प्रभारी मंत्री महोदय द्वारा उद्योग, व्यापार, प्रगतिशील किसान, समाज सेवा, चिकित्सा, विधि आदि क्षेत्रों के नामित 20 प्रतिनिधियों को शामिल कर एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा नामित आठ प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए जिले में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया गया। डॉ.मोहन यादव, मान. मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय, मान. मंत्री नगरीय विकास, आवास एवं संसदीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जिला धार उपाध्यक्ष, सावित्री ठाकुर केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग / सांसद संसदीय क्षेत्र धार महू सदस्य मनोनीत किया गया।

“जिले के समस्त विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नपा अध्यक्ष”

उमंग सिंघार विधायक गंधवानी, नीना विक्रम वर्मा विधायक धार, कालूसिंह ठाकुर, विधायक धरमपुरी, भंवरसिंह शेखावत विधायक बदनावर, प्रताप ग्रेवाल विधायक सरदारपुर, सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल विधायक कुक्षी, डॉ. हिरालाल अलावा विधायक मनावर, नेहा महेश बोड़ाने अध्यक्ष नगर पालिका धार सरदारसिंह मेड़ा अध्यक्ष जिला पंचायत धार

“जिले के समस्त जनपद अध्यक्ष”

Related Articles

सीताराम सिंघार अध्यक्ष जनपद पंचायत तिरला, शर्मिला चौहान अध्यक्ष जनपद पंचायत निसरपुर, शांति राजेंद्र चौहान अध्यक्ष जनपद पंचायत डही, लाला विभोर वास्केल अध्यक्ष जनपद पंचायत उमरबन,राधेश्याम सिंगारे अध्यक्ष जनपद पंचायत धरमपुरी, झंगुड़ी बाई देवाजी सिंगार अध्यक्ष जनपद पंचायत सरदारपुर, छगन सिंह बघेल अध्यक्ष जनपद पंचायत कुक्षी, रूखमा रवि मुवेल अध्यक्ष जनपद पंचायत मनावर, आशाकुंवर प्रहलाद सिंह सोलंकी अध्यक्ष जनपद पंचायत बदनावर, लीला नाहर सिंह जमरा अध्यक्ष जनपद पंचायत गंधवानी, श्रीमती शकरी बाई नारायण सिंह भूरिया अध्यक्ष जनपद पंचायत बाग, रेखा जितेन्द्र मालीवाड़ अध्यक्ष जनपद पंचायत नालछा, रेशम बाई वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत धार,

उद्योग, व्यापार, प्रगतिशील किसान, समाज सेवा, चिकित्सा, विधि आदि क्षेत्रों के 20 प्रतिनिधि

(मान. प्रभारी मंत्री द्वारा नामांकित) निलेश भारती सागौर (समाजसेवी) चंचल पाटीदार सुसारी (समाजसेवी), जयदीप पटेल कुक्षी (समाजसेवी), मनोज सोमानी, बदनावर (व्यापार), विनोद शर्मा हतनावर ( समाजसेवी), राजवर्धन सिंह दत्तीगांव संदला (समाजसेवी), वेलसिंह भूरिया नयापुरा (समाजसेवी), शिवराम कन्नौज भिकन्याखेड़ी (समाजसेवी), शरद विजयवर्गी धार (चिकित्सक), उमेश गुप्ता घाटाबिल्लोद (व्यापार), नीलाम्बर शर्मा निवासी अमझेरा (विधि), चतरसिंह बिजुर (प्रगतिशील किसान), सुभाष जायसवाल पीथमपुर (उद्योग), मनीष भार्गव डही (व्यापार), पन्नालाल पाटीदार मनावर (प्रगतिशील किसान), आशीष गोस्वामी कालीबावड़ी (समाजसेवी), मोहनलाल पाटीदार, निवासी गंधवानी (विधि), पारस जैन टाण्डा (व्यापार), जगदीश मुदडा निवासी धामनोद, सुभाष चक्कीवाला बिखरोन (प्रगतिशील किसान) तथा कलेक्टर जिला धार को सदस्य मनोनीत किया गया। जिला स्तर के सभी विभाग प्रमुख यथा पुलिस, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक निर्माण आदि को आवश्यकतानुसार आमंत्रित किया जायेगा।

समिति के उददेश्य एवं कार्य…..

जिले की जनता, जनप्रतिनिधियों व अन्य हितधारकों की जरूरतों और सुझावों के अनुसार ज़िले के दीर्घकालीन विकास की योजनाएँ बनाना। जिले के परंपरागत कौशल को चिन्हित कर माननीय प्रधानमंत्री के “वोकल फॉर लोकल” के सिद्धांत के दृष्टिगत उन्हें राष्ट्रीय / अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देते हुए जिले की समृद्धि का रोडमैप तैयार करना । जिले की स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के सुझावों पर विचार करना। जिले में स्थानीय प्रयासों से प्रचलित नवाचारों को योजना के रूप में मूर्त रूप देना। जिले में रोजगार सृजन एवं विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्यों के संबंध में सुझाव देना। उद्योग, व्यापार, जल संरचनाओं के संरक्षण, निर्यात, कृषि, खनिज, पर्यावरण आदि क्षेत्रों में जिले की कार्ययोजना हेतु सुझाव देना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!