

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। श्रवण माह जिसे सावन का महीना कहा जाता है पुराणों में भगवान शिवको समर्पित एक महत्वपूर्ण महीना है। सावन माह में भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर बताया गया है । सावन माह में कावड़ यात्रा को विशेष रूप से पुण्यकारी मानी गई है। सावन माह में शिव पूजा, रुद्राभिषेक श्रद्धालुओं द्वारा शिव मंदिर व घर पर भी पूजा अर्चना की जाती है। इस माह में दान पुण्य किए जाने पर कई गुना फलदाई होता है। सावन माह के प्रत्येक सोमवार को नर्मदा तट सेमलदा से 40, 50 किलोमीटर दूर के कावड़िया मां नर्मदा का जल भरकर अपने-अपने गांव में जाकर शिवालय में अभिषेक करते हैं। कावड़ यात्रियों के लिए स्वागत कई सामाजिक संस्थाएं संगठन अग्रसर रहती है प्रत्येक सोमवार को कावड़ यात्रियों के लिए देवला स्थित मिर्ची मंडी प्रांगण में सनातन आस्थावान जिला जनपद सदस्य गणेश जर्मन अपने धर्मपत्नी मीना जर्मन के साथ कावड़ यात्रियों का स्वागत सत्कार करते हैं । कावड़ यात्रियों के लिए फलियारी साबूदाने की खिचड़ी जर्मन दंपति परोसगारी करते हैं। कावड़ यात्रा में शामिल कन्याओं का जर्मन दंपति पूजन कर सिर पर चुनरी उड़ाकर पग पूजन कर आशीर्वाद लेते हैं।

इस अवसर पर गणेश जर्मन ने बताया कि विगत 07 वर्षों से श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को उनके द्वारा कावड़ यात्री यो तथा कावड़ यात्रा में सम्मिलित धर्मप्रेमी जनता के लिए भरपेट फरियाली खिचड़ी खिलाई जाती है। इस सोमवार 5 क्विंटल खिचड़ी का वितरण किया गया। बताया जाता हैं कि देवला रोड़ स्थित कृषि उपज मंडी के सामने से करीब 14 _15 हजार कावड़ यात्री गुजरे। जिनका स्वागत सत्कार किया गया। सेमल्दा में मां नर्मदा के। घाट पर नर्मदा स्नान के लिए आने वाली महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए टीन सेट लगवाए गए। बोरूद सोजतिया हनुमान मंदिर में पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराया गया। पंचखेड़ा भोलेनाथ मंदिर में अभिषेक किया गया। सामाजिक धार्मिक कार्य में हमेशा सक्रिय रहते है।