A2Z सभी खबर सभी जिले की

गायत्री शक्तिपीठ में श्रावण मास में श्रावण के दुसरे सोमवार कृष्ण पक्ष एकादशी के दिन रुद्राभिषेक

 

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। (जिला धार) स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ पटेल कलोनी में श्रावण मास में श्रावण कृष्ण पक्ष एकादशी के दिन विशेष अनुष्ठान कर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सभी गायत्री परिजन पटेल कॉलोनी एवं नगर के शिव भक्त एकत्रित होकर वैदिक पद्धति से भगवान भोलेनाथ का सपरिवार रुद्र अभिषेक किया गया।

गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक राकेश पुरोहित द्वारा वैदिक परंपरा अनुसार रुद्राभिषेक के माध्यम से मां गायत्री स्तवन, वैदिक परंपराओं के साथ देवादिदेव महादेव का अभिषेक संपन्न करवाया गया।

गायत्री शक्तिपीठ मनावर में सुंदर अनुशासन और व्यवस्था के साथ अभिषेक संपन्न कराया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन अभिषेक के लिए पहुंच रहे है।

बताया जाता है कि शेष दो सोमवार अभिषेक मे भारी तादाद में श्रद्धालुजनो के पहुंचने की प्रबल संभावना है इसलिए परिजनों को समय के पूर्व रजिस्ट्रेशन कराने की अपील आयोजक समिति द्वारा की गई है।

Related Articles
Back to top button
error: Content is protected !!