
अखण्ड भारत न्यूज लखीमपुर खीरी
नगर व्यापार मंडल, पलिया को ब्रॉड गेज अमान परिवर्तन अभियान में मिली सफलता
बता दें कि छेत्र में बड़ी रेल लाइन न होने से छेत्र की जनता को लम्बी यात्रा करना बहुत मुश्किल होता था जिसको लेकर पलिया नगर व्यापार मंडल मैलानी नानपारा रेल प्रखंड पर परिवर्तन हेतु प्रयास शुरू किया था
पूर्व में नगर व्यापार मंडल, पलिया द्वारा मैलानी – नानपारा रेल प्रखण्ड पर अमान परिवर्तन हेतु प्रयास शुरू कर दिए गए थे। परन्तु इसी बीच जब व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल डी आर एम गौरव अग्रवाल से लखनऊ जाकर मिला और समस्या से अवगत कराया तो वहां उन्होंने बताया कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। तब नगर व्यापार मंडल ने लंबी लड़ाई लड़ने का फैसला लिया और हर जनप्रतिनिधि से मिल कर अमान परिवर्तन हेतु लड़ाई में सहयोग मांगा। इस सम्बन्ध में पूर्व गृह राज्य मंत्री श्री अजय मिश्र ‘टैनी’ ने नगर व्यापार मंडल, पलिया को न केवल पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया बल्कि नगर व्यापार मंडल के रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन को लेकर वे रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मिले और उनके सामने अमान परिवर्तन के बिना क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली समस्याओं को रखा।
फलस्वरूप आज की अमर उजाला में छपी उपरोक्त खबर के अनुसार अमान परिवर्तन हेतु सर्वे के आदेश एवं फंड रेल विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इस सफलता में हम ( अनूप मिश्रा – नगर अध्यक्ष, अमर गुप्ता – जिला उपाध्यक्ष, संजय गुप्ता – युवा नगर अध्यक्ष, राजीव गुप्ता – जिला मंत्री,संदीप बंसल – नगर महामंत्री, रितेश अग्रवाल- युवा नगर महामंत्री, अनिल वर्मा – नगर कोषाध्यक्ष, अमन बाथम – युवा नगर कोषाध्यक्ष, जफर अहमद टीटू, फुरकान अंसारी, अमन गुप्ता आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगण) सभी जनप्रतिनिधियों को, विशेष रूप से पूर्व गृह राज्य मंत्री जी को तथा आप सभी व्यापारी भाईयों को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित करते हैं। आशा ही नहीं वरन अटल विश्वास है कि भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग प्राप्त होता रहेगा।