A2Z सभी खबर सभी जिले की

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

थाना हरसौरा पुलिस ने किया वांछित मुल्जिम सुरेश कुमार को गिरफ्तार

थाना हरसौरा पुलिस ने एक्साइज एक्ट में वांछित मुल्जिम सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर अजयपाल लाम्बा IPS और जिला पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ राजन दुष्यन्त IPS के निर्देश पर की गई है।

पुलिस विभाग द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत समस्त थानाधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी अभियान के तहत थाना हरसौरा पुलिस ने सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
सुरेश कुमार 5 माह से फरार था और एक्साइज एक्ट में वांछित था। थाना हरसौरा पुलिस ने टीम के साथ मिलकर सुरेश कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!