
जल_गंगा_संवर्धन_अभियान का शुभारंभ, जाम नदी तट पर किया गया श्रमदान
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
नवभक्ति के साथ जल संरक्षण का संकल्प, जन सहभागिता से शुरू हुआ प्रथम चरण
जिला पांढुर्णा में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का शुभारंभ चैत्र नवरात्र पर हुआ। म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे के निर्देशन में नवांकुर संस्था अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अभियान में नवांकुर संस्था अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति के साथ जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे, परामर्शदाता राजू वरुडकर, प्रवीण साहु, वर्षा खुरसंगे एवं बी.एस.डब्ल्यू. और एम.एस.डब्ल्यू. कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से श्रमदान कर सहभागिता निभाई।