
रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत Mob.No.9179977597
मनावर। (जिला धार) डॉक्टर्स डे पर एसबीआई लाइफ शाखा के प्रबंधक रूपेश इसरानी और उनकी टीम द्वारा सिविल अस्पताल मनावर के सभी चिकित्सकों को कलम एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चंपा बघेल ने बताया गया कि भारत में प्रतिवर्ष डॉक्टर्स डे 1 जुलाई को चिकित्सकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कार्य की प्रतिबद्धता एवं समर्पण के लिए मनाया जाता है। सर्वप्रथम इसकी शुरुआत 1991 में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर बिधान चंद्र राय के जन्म एवं निधन एक दिन 1 जुलाई को हुआ था जिनकी याद मे प्रति वर्ष 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। जिन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कुछ योगदान दिया है।
डॉक्टर बघेल ने कहा कि हमारा कार्य सतत स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, लक्ष की पूर्ति तथा महिलाओं, बच्चों और किशोर के स्वास्थ्य की देखभाल करना है! जिसमें सभी को समर्पित भाव से अपना कर्तव्य निभाना है। इसके अलवा परिवार नियोजन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं का क्रियान्वयन है। इसके अतिरिक्त असंचारी रोग जैसे कि उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, कैंसर आदि का निदान एवं उपचार शामिल है! आज के दिन इन पुनीत सेवाओं के लिए चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े हर व्यक्ति को शपथ लेना चाहिए और समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए ताकि राष्ट्रीय चिकित्सक डे का सही मायने में यथार्थ समझा जा सके।
- इस अवसर पर सिविल अस्पताल मनावर के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील देसाई, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका चौहान, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुभाष बरडे, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉक्टर किरण गिरवाल, डॉक्टर निशांक तिवारी, डॉ लखन जमरे, डॉक्टर हिमांशी चौहान, दंत रोग डॉ पूजा रावत, डॉ अवंतिका अहिरवार, डॉक्टर वागिशा सोनी, डॉक्टर मोनिका सेंचा, एवं खंड विस्तार प्रशिक्षक एच सी पाचुरेकर तथा एसबीआई लाइफ शाखा के शाखा प्रबंधक प्रियंक शर्मा डेवलपमेंट, मैनेजर सुनील ठाकुर गौरव पाटीदार, रोशनी पिपलोदिया आदि उपस्थित रहे!