A2Z सभी खबर सभी जिले की

समाज के लोगों द्वारा नव नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का किया सम्मान

पटेलवाड़ी के रहवासियों द्वारा मुस्लिम त्यौहार कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का सम्मान किया गया

रिपोर्ट=आरिफ खान नियाजी आगर मालवा

आल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जिया उल हक कुरैशी साहब का पटेलवाड़ी के रहवासियों द्वारा स्वागत सम्मान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में वक्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष आमिर खान , जिला हज कमेटी के अध्यक्ष जफर खान , वक्फ बोर्ड कमेटी के सचिव नुरुल हक कुरैशी , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मुजफ्फर मुल्तानी , और इमरान लाला ने भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुरैशी का साफा बांधकर और फूलमाला पहनाकर सम्मान किया।

इस मौके पर पटेलवाड़ी के सादिक भाई पटेल, शकील भाई पटेल, माहिर भाई पटेल, नूर भाई मंत्री साहब, नवाब वकील साहब, शराफत भाई, शादाब भाई, सफदर भाई, सलीम भाई,  सोहेल भाई, जाकिर भाई पटेल और भी कई रहवासी मौजूद थे।

Show More
Back to top button