A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

आजीविका अमरकंटक कोदो प्रसंस्करण इकाई को राज्य नीति आयोग के नवाचार बुलेटिन के प्रथम अंक में मिला स्थान

 

✍️✍️✍️✍️✍️जियाउद्दीन अंसारी अखंड भारत लाइव न्यूज़

*अनूपपुर* जिला प्रशासन अनूपपुर द्वारा स्थानीय किसानों के आजीविका संवर्धन के लिए कोदो उत्पादन को बढ़ावा देने तथा उसकी प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के लिए उल्लेखनीय व महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। जिला प्रशासन के इस महत्वपूर्ण कार्य को मध्य प्रदेश राज्य नीति आयोग ने अपने नवाचार बुलेटिन के प्रथम अंक में स्थान प्रदान किया है।

Related Articles

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के संदेश के साथ आजीविका अमरकंटक कोदो प्रोसेसिंग इकाई की विस्तृत जानकारी, पृष्ठभूमि, उद्देश्य, विवरण, प्रभाव, चुनौतियां आदि की जानकारी दी गई है। राज्य नीति आयोग के इस प्रथम अंक में अनूपपुर जिले को स्थान प्राप्त होने से कोदो का व्यापक प्रचार-प्रसार व आजीविका संवर्धन मे मदद मिलेगी।

निश्चित ही अनूपपुर जिला प्रशासन द्वारा कोदो प्रसंस्करण इकाई की स्थापना कर आजीविका वृद्धि की दिशा मे सुशासन, सेवा वितरण और सहभागी विकास की दिशा में यह कार्य रचनात्मक प्रयासों का परिचायक है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!