A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

कांग्रेसियों ने सादगी के साथ मनाया राहुल गाँधी का जन्मदिन।*

वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।*

 

भैंसदेही। 19 जून 2025 को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर के नेतृत्व में वृक्षारोपण कर सादगी के साथ राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।

Related Articles

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जी ने सशक्त विपक्ष के नेता की भूमिका निभाते हुए लोकतंत्र को मज़बूती देने का काम किया।साथ ही सदा उन्होंने जनहित के मुद्दे उठाए और लोगों के लिये सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया।

          कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी संजय देशमुख,रघुनाथ मगरदे,प्रहलाद कोसे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल,पार्षद महेश थोटेकर,आरिफ खान,निखिल देशमुख,शोयेब पठान,श्रीराम चढ़ोकार,मयूर बारस्कर,मंगल परते,देवेश आठवेंकर,एजाज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!