A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरथल्ला में विद्यालय खेल मैदान से हटाया अतिक्रमण,,

@रिपोर्टर,,,काछोला

क्षेत्र के सरथल्ला में विद्यालय खेल मैदान से हटाया गया विद्यालय की जमीन खेल मैदान में गांव के ही कुछ ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण किया गया था जिसको आज प्रशासन ओर विद्यालय प्रशासन व ग्राम पंचायत द्वारा हटाया गया
सरथल्ला सरपंच ब्रह्मा लाल कंजर ने बताया कि गांव के राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर बाड़े बना रखे थे जिस पर लगातार ग्रामीण शिकायत कर रहे थे जिस पर आज तहसीलदार द्वारा टीम भेज कर खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया !
इस दौरान सरपंच ब्रह्मा लाल कंजर काछोला नायब तहसीलदार कैलाशचंद्र मीणा पटवारी चंद्रवीर सिंह रामकिशन जाट काछोला थाना जाब्ता हेड कांस्टेबल मोहन लाल मीणा हंसराज मीणा सोमेश कुमार मीणा विद्यालय प्रधानाध्यापक रामेश्वर लाल मीणा लक्ष्मण सुथार भगवती प्रसाद मीणा कैलाश रैगर, व ग्रामीण रमेश धाकड़ राजू धाकड़ ब्रह्मा लाल धाकड़ हीरा लाल धाकड़ आदि मौजूद रहे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!