A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कुल की फातिहा के साथ आज सम्पन्न होगा तीन दिवसीय उर्स 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। क्षेत्र के विख्यात सूफी संत हजरत मरदान अली शाह मांचा की तीन दिवसीय उर्स आज सुबह लगभग नौ बजे कुल की फातिहा के साथ सम्पन्न होगा जिसमे शुरू से अंत तक अकीदतमंदों का सैलाब उमडा रहा।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांचा स्थित हजरत मरदान अली शाह बुखारी रह. का तीन दिवसीय सालाना उर्स ग्यारह नवम्बर को सुबह बाद नमाज़ फजिर कुरान ख्वानी के साथ शुरू हुआ जबकि दोपहर में बाद नमाज़ जोहर चादरपोशी और लंगर शाम में बाद नमाज़ इशा कव्वालियों की महफिल का आयोजन किया गया।

Related Articles

उर्स के दूसरे दिन चादरपोशी, लंगर और भजनो के प्रोग्राम के साथ बुण्देलखण्ड के पारम्परिक दिवारी नृत्य और जगह जगह लंगर का आयोजन किया गया जबकि रात में बाद नमाज़ इशा कव्वालियों की महफिल हुई जिसमे क्षेत्रीय और बाहरी कव्वालों की कव्वालियों का प्रोग्राम आयोजित किया गया वहीं उर्स के आखिरी दिन तेरह नवम्बर को रंग की महफिल और कुल की फातिहा के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन होगा। मेले में उमडने वाली भीड़ को देखते हुए कोतवाली पुलिस के जवान मुस्तैदी से मेले में डटे रहे। बताते चलें की सय्यद मरदान अली शाह मांचा का उर्स गांव में ईद के समान मनाया जाता है। उर्स के दौरान हजारों की संख्या में श्रृद्धालु और अकीदतमंद मौजूद रहे।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!