A2Z सभी खबर सभी जिले की

बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB के खिलाफ FIR, CID को सौंपा जा सकता है मामला

संवाददाता प्रदीप चौहान,बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB के खिलाफ FIR, CID को सौंपा जा सकता है मामला

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए आरसीबी, डीएनए एंटरटेनमेंट और केएससीए के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हज़ारों की संख्या में पहुंचे RCB फैंस ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि उनकी खुशियां, ग़म में बदल जाएंगी. स्टेडियम में होने वाले जश्न के पहले स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए. विडंबना ये है कि एक तरफ स्टेडियम में जीत की जश्न चल रहा थी तो दूसरी तरफ अस्पतालों में लोगों की जान बचाने की जद्दोजहद.

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!