A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना गौर क्षेत्र में मारपीट से घायल धर्मेंद्र चौधरी की मौत, बेलवरिया जंगल से रात 9 बजे मिली सूचना।

बस्ती से बड़ी खबर।

थाना गौर क्षेत्र में मारपीट से घायल धर्मेंद्र चौधरी की मौत, बेलवरिया जंगल से रात 9 बजे मिली सूचना।

बस्ती।
थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति धर्मेंद्र चौधरी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना की सूचना बेलवरिया जंगल क्षेत्र से रात्रि लगभग 9 बजे पुलिस को प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस तत्काल हरकत में आ गई।
मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी हरैया ने मीडिया को बाइट देते हुए बताया कि मारपीट की घटना में घायल धर्मेंद्र चौधरी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।

Related Articles

क्षेत्राधिकारी हरैया ने आगे बताया कि घटना के संबंध में थाना गौर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर विवेचना की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!