A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

खजुरिया एवं उधरनपुर में संचारी रोग की रोकथाम हेतु विचार गोष्ठी के उपरांत स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न

फरीदपुर (बरेली)। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत डगरोली के राजस्व ग्राम खजुरिया एवं उधरनपुर में संचारी रोग की रोकथाम हेतु विचार गोष्ठी के उपरांत स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।

खजुरिया एवं उधरनपुर में संचारी रोग की रोकथाम हेतु विचार गोष्ठी के उपरांत स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न

फरीदपुर (बरेली)। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत डगरोली के राजस्व ग्राम खजुरिया एवं उधरनपुर में संचारी रोग की रोकथाम हेतु विचार गोष्ठी के उपरांत स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें पंचायती राज एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य प्रशिक्षक वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर ने संचारी रोग की जानकारी देते हुए रोकथाम के उपाय बताते हुए स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। गोष्ठी में पूर्व प्रधान के पुत्र अजय कुमार यादव, प्रधान ओमकार, आंगनबाड़ी पुष्पा देवी, आशा मीरा देवी, महेश पाल, कल्याण यादव, सिपट्टर सिंह, रनवीर सिंह, बुद्ध पाल, सत्येंद्र पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, राम सिंह, शीशपाल, राजेश कुमार, मुरारी लाल, नरेश राठौर, अनूप यादव, नरेंद्र सिंह, रामसरन सिंह, रामवीर, उधरनपुर में प्रधान ओमकार, सफाई कर्मचारी मुरारी लाल, आकाश, हरि ओम, शिव शंकर, नेत्र राम, कप्तान मौर्य, सुनील, नरेश, राम जीत, शिवराम, राम गोपाल, राजेश, आकाश, बंटू, दशरथ सहित दर्जनों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता अंगद मौर्य ने की तथा संचालन सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौतम ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!