A2Z सभी खबर सभी जिले कीजैसलमेर

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारियों को जारी किए कारण बताओ नोटिस

*मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारियों को जारी किए कारण बताओ नोटिस*

श्री मान प्रताप सिंह जिला कलेक्टर महोदय ने गत 30 अप्रैल को ग्राम पंचायत पिथला, धऊवा, सिपला, म्याजलार पंचायतों का किया आकस्मिक निरीक्षण ग्राम पंचायत पिथला में ग्राम विकास अधिकारी के निरंतर ग्राम पंचायत मुख्यालय नहीं खोलने से फैली गंदगी से नाराज एवं अभिलेखों का पूछने पर ग्राम विकास अधिकारी के पास किसी भी प्रकार का अभिलेख न होना और संतोषजनक जवाब न देने पर जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार श्री भागीरथ विश्नोई मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जैसलमेर ने भैरू सिंह , ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत पिथला, मुकेश कुमार , ग्राम विकास अधिकारी म्याजलार, भैरा राम, ग्राम विकास अधिकारी धऊवा, प्रतापाराम, ग्राम विकास अधिकारी सिपला को काऱण बताओ नोटिस जारी किये गए।
समस्त विकास अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए समस्त ग्राम पंचायत कार्यालय प्रतिदिन खुले और ग्राम विकास अधिकारी कार्यालय पर उपस्थित रहकर योग्य ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करवाए।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!