ब्रेकिंग
पहले चरण का आज शाम 5 बजे थमेगा चुनाव प्रचार 19 को होगा मतदान।
-
-
-
-
-
-
-
-
-
फर्जी आरसी बनाकर स्कूटी बेचने का मामला, बाइक प्वाइंट के दो संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज ।वाहनों की खरीद-बिक्री करने वाले शेख शाहंशाह (पिता–स्व. शेख इलियास, निवासी राजवाड़ी रोड, कतरास) तथा मो. आगाज अंसारी (पिता–नौशाद अंसारी, निवासी छाताबांध, कतरास) ने वाहन खरीदार को उक्त फर्जी आरसी को मूल दस्तावेज बताकर उपलब्ध कराया था।कतरास। वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गुहिबांध बस स्टैंड के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान स्कूटी संख्या JH10DC6884 के दस्तावेजों की जांच में आरसी (RC) की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी में छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया।पुलिस के अनुसार, आरसी कार्ड में वाहन स्वामी के नाम में बदलाव कर फर्जी आरसी तैयार की गई थी और उसी के आधार पर स्कूटी को दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया था। पूछताछ में पता चला कि छाताबाद पुल के पास ‘बाइक प्वाइंट’ नाम से सेकेंड हैंड वाहनों की खरीद-बिक्री करने वाले शेख शाहंशाह (पिता–स्व. शेख इलियास, निवासी राजवाड़ी रोड, कतरास) तथा मो. आगाज अंसारी (पिता–नौशाद अंसारी, निवासी छाताबाद, कतरास) ने वाहन खरीदार को उक्त फर्जी आरसी को मूल दस्तावेज बताकर उपलब्ध कराया था। जांच में यह भी सामने आया कि जब्त की गई स्कूटी भी इन्हीं दोनों द्वारा बेची गई थी।इस मामले में कतरास थाना में कांड संख्या 172/26, दिनांक 30 जून 2026 के तहत दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
30/06/2026
-
लखनऊ।
👉लोकसभा चुनाव के पहले चरण की 8 सीटो पर 19 अप्रैल को होगा मतदान।
👉पहले चरण की 8 लोकसभा सीटों पर आज शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार।
👉कल 18 अप्रैल को मतदान केंद्रों पर रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां।
👉19 अप्रैल को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर में होगा चुनाव।
👉बिजनौर, नगीना और मुरादाबाद में 19 को मतदान।
👉रामपुर और पीलीभीत में भी 19 अप्रैल को होगी वोटिंग।
👉19 को पहले चरण के मतदान के लिए किये गए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम।
URL Copied