A2Z सभी खबर सभी जिले की

खलीलाबाद में “श्री आर्थो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल” का कल होगा भव्य शुभारंभ

*खलीलाबाद में “श्री आर्थो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल” का कल होगा भव्य शुभारंभ

*मीडिया कर्मियों और उनके परिजनों को मिलेगी विशेष छूट………*

*बेटी के ऑपरेशन में आने वाले खर्च को स्वयं वहन करेगा हॉस्पिटल प्रबंधन*

*संतकबीरनगर*। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र में कल एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर बड़गो स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘श्री आर्थो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ का कल भव्य उद्घाटन किया जाएगा। वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अमित सिंह के कुशल संचालन में खुले इस अस्पताल का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को एक ही छत के नीचे जटिल रोगों का विशेषज्ञ इलाज उपलब्ध कराना है।
इस अस्पताल के शुरू होने से अब मरीजों को हड्डी, जोड़ और नस रोगों के बड़े ऑपरेशनों के लिए महानगरों की ओर नहीं दौड़ना पड़ेगा। डॉ. अमित सिंह के नेतृत्व में यहाँ पूर्ण घुटना प्रत्यारोपण (Knee Replacement), पूर्ण कूल्हा प्रत्यारोपण (Hip Replacement) और न्यूरो स्पाइन सर्जरी जैसी जटिल सुविधाएं विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा, अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, आधुनिक ट्रामा सेंटर, वेंटिलेटर सपोर्ट, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी की भी मुकम्मल व्यवस्था की गई है। महिला स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यहाँ स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की भी विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर प्रसव व उपचार मिल सकेगा। विशेषज्ञों की पूरी टीम और अत्याधुनिक संसाधनों के साथ यह अस्पताल आपातकालीन स्थिति में जिले के लिए यह हॉस्पिटल एक लाइफ-लाइन साबित होगा। वहीं यह हॉस्पिटल समाज हित और राष्ट्रहित में काम करने वाले मीडिया कर्मियों और उनके परिजनों के इलाज के प्रति भी प्रतिबद्धता जताते हुए यह बड़ा ऐलान किया है कि हमारे अस्पताल में बेटी पैदा होने पर ऑपरेशन का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। श्री हॉस्पिटल प्रबंधन की इस घोषणा ने मानवता की दिशा में जो बड़ा संदेश दिया है उसकी लोगो ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button