A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

जायल अस्पताल में दवा वितरण केंद्र बढ़ेंगे

CMHO बोले- व्यवस्थाएं सुधारने, स्टाफ बढ़ाने की जरूरत, मरीजों को सकारात्मक माहौल दें

नागौर
जायल उप जिला अस्पताल का निरीक्षण करते मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी।
जायल स्थित उपजिला अस्पताल का सीएमएचओ डॉ. राकेश कुमावत ने निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुमावत ने उप जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए ओपीडी कक्ष, आईपीडी वार्ड, प्रसूति कक्ष, जांच प्रयोगशाला, दवा वितरण केन्द्र एवं टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया। पीएमओ डॉ. अर्जुन सांखला ने अगवानी की।

डॉ. कुमावत ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई रखने, बायो मेडिकल वेस्ट के समुचित निस्तारण करने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने तथा दवा पर्चियों की ऑनलाइन एंट्री करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. राकेश कुमावत ने कहा कि मरीजों को उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं गुणवत्ता पूर्वक तरीके से मुहैया करवाने की जरूरत है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके लिए दवा वितरण के काउंटर बढ़ाने की जरूरत है।

अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश कुमावत ने खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रम, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, दवा एवं जांच योजना, एनसीडी कार्यक्रम, मौसमी बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की और खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणेश आसोपा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बीसीएमओ डॉ. आसोपा ने जायल ब्लॉक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button