मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बानसूर: अलवर रोड़ पर स्वास्थियां मन्दिर के पास रोडवेज बस ने मारी बाईक को टक्कर, बाईक चालक की मौके पर ही मौत*राजा भैया की खुली चुनौती! कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर बड़ा ऐलानहमीरपुर :45शिकायतों में पांच का निस्तारणहमीरपुर :जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों की प्रक्रिया में देरी से बच्चों का भविष्य प्रभावित, अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापनहमीरपुर :फाजिल एकादश और रागौल राइडर्स ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में बनाई जगहअनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़वाह को नवीन प्रशासकीय भवन निर्माण एवं कार्यालय के कर्मचारियों की आवास हेतु आवंटन की मांगवृद्धाश्रम में खिली मुस्कान, बुजुर्ग माताओं और बच्चों के साथ मनाई गई दीपावलीबड़वानी में पटाखे बनाने पर प्रतिबंधआज इंदौर में मोदीजी आयेंगेजगमबाड़ी व्यापार मंडल ने की भव्य विद्युत सजावट, मनमोहक झालरों ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान।बानसूर: अलवर रोड़ पर स्वास्थियां मन्दिर के पास रोडवेज बस ने मारी बाईक को टक्कर, बाईक चालक की मौके पर ही मौत*राजा भैया की खुली चुनौती! कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर बड़ा ऐलानहमीरपुर :45शिकायतों में पांच का निस्तारणहमीरपुर :जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों की प्रक्रिया में देरी से बच्चों का भविष्य प्रभावित, अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापनहमीरपुर :फाजिल एकादश और रागौल राइडर्स ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में बनाई जगहअनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़वाह को नवीन प्रशासकीय भवन निर्माण एवं कार्यालय के कर्मचारियों की आवास हेतु आवंटन की मांगवृद्धाश्रम में खिली मुस्कान, बुजुर्ग माताओं और बच्चों के साथ मनाई गई दीपावलीबड़वानी में पटाखे बनाने पर प्रतिबंधआज इंदौर में मोदीजी आयेंगेजगमबाड़ी व्यापार मंडल ने की भव्य विद्युत सजावट, मनमोहक झालरों ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान।
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली: कलेक्टर ने की समय सीमा बैठक में एनसीएल परियोजनाओ  से संबंधित प्राप्त होने वाले पत्रो की समीक्षा।

सिंगरौली: कलेक्टर ने की समय सीमा बैठक में एनसीएल परियोजनाओ  से संबंधित प्राप्त होने वाले पत्रो की समीक्षा।
WhatsApp Facebook

सिंगरौली: कलेक्टर ने की समय सीमा बैठक में एनसीएल परियोजनाओ  से संबंधित प्राप्त होने वाले पत्रो की समीक्षा।

(पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली)

सिंगरौली : 3 जून 2026को कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स की विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित समय सीमा बैठक में प्राप्त पत्रों और लंबित प्रकरणों की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की गई।कलेक्टर ने एन.सी.एल. की गोरबी ब्लॉक-बी, जयंत एवं निगाही परियोजनाओं के अंतर्गत कार्यरत ओ.बी. कंपनियों के कामकाज की समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश दिए कि शासन के नियमानुसार और पूर्व में निर्धारित मापदंडों के तहत स्थानीय नागरिकों को रोजगार मुहैया कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित कंपनियां अपने द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की सूची तत्काल श्रम विभाग को उपलब्ध कराएं। श्रम विभाग इस सूची के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया और निर्धारित मापदंडों के अनुसरण की बारीकी से जांच कर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जांच दल द्वारा मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। श्रमिकों और कर्मचारियों के हितों का संरक्षण करते हुए कलेक्टर ने कंपनियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों को समय पर निर्धारित वेतन और पी.एफ. का भुगतान करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित कंपनी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन पात्र नागरिकों को पेंशन दी जा रही है, उन्हें समय पर पेंशन का भुगतान किया जाए। बैठक में प्रभावित नागरिकों के पुनर्वास और कल्याण पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही, विस्थापन प्रक्रिया का शत-प्रतिशत पालन करते हुए तय शर्तों के अनुसार मुआवजे का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक बैठक में अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, श्रम निरीक्षण राहुल प्रधान सहित संबंधित कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Oplus_131072