A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडा

पांच करोड़ से अधिक वाले निर्माण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा*

समय से पूरे किए जाएं सभी निर्माण कार्य-डीएम*

 

 

 

Related Articles

जिला हेड आवेश अंसारी
गोंण्डा जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट कक्ष में जनपद में चल रहे विभिन्न विभागों के पांच करोड़ से अधिक वाले भवन निर्माण कार्य एवं सड़क, पुल आदि के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों को समय से पूरा किया जाय। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई भी समझौता न किया जाए। जिन भवन निर्माण में बजट के अभाव से कार्य रुका है उसे बजट मंगाकर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर से निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाती है अतः कार्यदायी संस्थाएं सभी निर्माण कार्यों को समय से पूरा करें। देर से निर्माण पूरा करने पर शासकीय धन की क्षति होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि जो निर्माण कार्य मामूली सी कमी होने के कारण शत प्रतिशत पूर्ण नहीं हो पा रहे है। उन सभी निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। जो कमी है उसे तत्काल पूरा कर कर सम्बन्धित विभाग को हैंडओवर किया जाए।
बैठक में डीएसटीओ अरुण सिंह, एडीएसटीओ राजेश पाण्डेय, एक्सईएइएन यूपी सिडको, ग्रामीण अभिन्यंत्रण विभाग, निर्माण खंड 1, सीएण्डडीएस, यूपी आरएनएन, पैक्स फेड, सभी संबंधित निर्माण कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button