A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

पुलिस की सूझ बुझ और सीसीटीवी की मदत से चार घंटे में ही बरामद हुई 3 वर्षीय बच्ची 

जितेन्द्र श्रीवास्तव अखण्ड भारत न्यूज व्यूरोचीफ सुल्तानपुर

 

चांदा बाजार निवासी सकिल की 3 वर्षीय पुत्री सना आंगनवाड़ी से पढ़ कर लौटी और घर नहीं पहुंची लगभग एक बजे परिवारी जानो ने आस पास ढूंढने के बाद पुलिस को सूचना दी सूचना पाते ही पुलिस सकते में आकर ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही शुरू कर दी बच्ची को ढूंढने में कई थानो की पुलिस हरकत में आई पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज खंगालना शुरू कर दिया और आखिर में चांदा कादीपुर रोड पर इशीपुर के पास अरजो गांव के मोड़ पर अरविन्द उर्फ़ विन्द पुत्र राजभुवन को बच्ची के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया चांदा कोतवाली के साथ यह जिले की पुलिस का सराहनीय कदम रहा इस मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम ने कहा की यह पुलिस के लिए गर्व की बात है हमारी टीम लगातार सेवा में जुटी है आप सीसीटीवी जरूर लगवाएं इससे आप की सुरक्षा के साथ अपराध में कमी भी आएगी क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर ने कहा पत्रकारों के साथ जनता का सहयोग भी आवश्यक है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!