A2Z सभी खबर सभी जिले की

मिसेज एशिया सचदेवा हुई “शान-ए-काशी” से सम्मानित

रिपोर्टर विवेक सिनहा

वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी। हिंदी पत्रकारिता दिवस के पूर्व संध्या पर इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) एवं सामाजिक विज्ञान विभाग, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को योग साधना केंद्र सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर मे राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी “वर्तमान वैश्विक संकट-मीडिया की भूमिका” आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो0 श्यामसुंदर अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि काशीरत्न प्रो0 ओम प्रकाश शर्मा (वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट), श्रीमती संतोषी शुक्ला (शैक्षणिक सेविका) द्वारा दीप प्रज्जवलन से किया गया। अध्यक्षता प्रो0 बिहारी लाल शर्मा (कुलपति, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय), संचालन व धन्यवाद आईएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कैलाश सिंह विकास ने किया। समारोह में अतिथीगणों द्वारा काशी की विश्वप्रसिद्व माँडल मिसेज एशिया विजयता सचदेवा को समाज सेवा के क्षेत्र में अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र प्रदान कर राष्ट्रीय सम्मान “शान-ए-काशी” अलंकरण से सम्मानित किया गया। मालूम हो कि विजयता सचदेवा एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता है जो गरीब बच्चों के उत्थान के लिए तथा पर्यावरण और प्लास्टिक फ्री भारत अभियान को लेकर कार्य करते आ रही है। यह पूर्व में मिसेज एशिया की खिताब के साथ ही अनेकों राष्ट्रीय स्तर की सम्मान प्राप्त कर चुकी है। समारोह मे मुख्य रूप से इंजी0 रामनरेश, आनंद सिंह, आशीर्वाद सिंह, राजू वर्मा, मो दाऊद सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles
Show More
Back to top button