A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :भवानी गांव में मिली अज्ञात युवक की लाश, चंद घंटों में हुई पहचान

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानी में सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद युवक की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए गए।काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान मौदहा कोतवाली क्षेत्र के चकदहा गांव निवासी भूरा पुत्र बताऊनी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक चार भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था तथा अविवाहित था।स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है, हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई यह अभी जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों और पत्रकारों के सहयोग से कुछ ही घंटों में मृतक की पहचान कर ली। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button