A2Z सभी खबर सभी जिले की

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही

कन्हान नदी से अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिला पांढुर्णा अंतर्गत खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग जिला पांढुर्णा के दल द्वारा जिले अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

क्षेत्र निरीक्षण दौरान सौंसर तहसील अंतर्गत कार्यवाही दौरान ग्राम रामाकोना कन्हान नदी से खनिज रेत का अवैध रूप से खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर क्रमांक MP28AC6647 मय ट्राली पाए जाने से कार्यवाही करते हुए वाहन को मय खनिज रेत के खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत शासकीय रूप से जप्त किया गया।
वाहन को मय खनिज के पुलिस थाना सौसर परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा किया गया।

वाहन में खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत खनिज का अवैध परिवहन किए जाने से प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर जुर्माना राशि अधिरोपित किए जाने के लिए वास्ते निर्णयन कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा के समक्ष प्रकरण प्रेषित किए जाने की कार्यवाही की जावेगी।
कार्यवाही दौरान सहायक खनि अधिकारी महेश नगपुरे तथा खनिज विभागीय अमला सम्मिलित रहे।

Show More
Back to top button