

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे के मध्य से गुजरे नेशनल हाईवे में दूसरे दिन भी प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया लेकिन अतिक्रमण में हो रहे भेदभाव को देखकर लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इससे अतिक्रमण हटा रही टीम को कार्य ठप करके बैरंग लौटना पड़ा। एन एच ए आई, नगर पंचायत एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने शनिवार को कस्बे के मध्य से गुजरे नेशनल हाईवे के अतिक्रमण को हटाने का कार्य दोपहर में शुरू कराया। अतिक्रमण हटाने में भेदभाव करने पर स्थानीय लोगों ने पूरजोर विरोध करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने का एक तरह का मानक बनाकर सभी के साथ समानता का व्यवहार करें तभी अतिक्रमण हटाए भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। इससे अतिक्रमण हटा रही टीम को कार्य रोककर बैरंग लौटना पड़ा। कई जगहों पर अतिक्रमण हटाने में शामिल अधिकारियों से लोगों की तीखी नोंकझोंक हुई। आनंद एजेंसी के मालिक आनंद गुप्ता ने बताया कि उसके प्रतिष्ठान के बाहर कृषि विभाग की होर्डिंग लगी थी जिसमें प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री की फोटो भी थी जिसे नगर पंचायत की टीम ने फाड़ दिए जबकि वह स्वत: हटाकर किनारे लगाने के लिए तैयार थे लेकिन मौका ही नहीं दिया गया यह सरासर अन्याय है। और उनके टीनशैड को भी तोड दिया गया जबकि पीछे कई लोगों के पक्के निर्माण है जिनको नहीं तोडा गया।